रंग और गुलाल से सराबोर रहा बिहार दिवस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Mar 2016 1:44 PM (IST)
विज्ञापन

छात्राओं ने बनायी रंगोली ब्रह्मपुर : बिहार दिवस के अवसर पर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयाें में कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकाें ने बिहार के गौरवशाली इतिहास के बारे में छात्र-छात्राआें को जानकारी दी़ निमेज कन्या मध्य विद्यालय, निमेज में शिक्षिका सीमा ओझा एवं प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में छात्राओं ने रंगोली बनायी़ साथ ही गीत-संगीत एवं […]
विज्ञापन
छात्राओं ने बनायी रंगोली
ब्रह्मपुर : बिहार दिवस के अवसर पर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयाें में कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकाें ने बिहार के गौरवशाली इतिहास के बारे में छात्र-छात्राआें को जानकारी दी़ निमेज कन्या मध्य विद्यालय, निमेज में शिक्षिका सीमा ओझा एवं प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में छात्राओं ने रंगोली बनायी़ साथ ही गीत-संगीत एवं कविता पाठ के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय, निमेज में प्रधानाध्यापक कल्याण कुमार
, शशिकांत ओझा, सुनील कुमार, जुली कुमारी, सुलेखा कुमारी आदि के छात्रों ने बिहार के मानचित्र को रंगोली के माध्यम से दरसाया़ कन्या मध्य विद्यालय ब्रहमपुर, मध्य विद्यालय पुरवा, मध्य विद्यालय गायघाट, मध्य विद्यालय गरहथा कला, गायघाट, नैेनीजोर, महुआर, चंद्रपुरा आदि विद्यालयांे में बिहार दिवस पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम व कविता पाठ का आयोजन किया गया़ इस अवसर पर शिक्षकों ने होली पर्व पर एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




