बिजली बिल सुधार के लिए लगेगा शिविर

Published at :18 Mar 2016 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली बिल सुधार के लिए लगेगा शिविर

राजपुर : राज्य के मुख्य सचिव के आदेश पर पत्रांक संख्या 225/15़2़16 के निर्गत पत्र के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बिल की गड़बड़ी को सुधारने के लिए प्रत्येक बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में शिविर लगा कर बिल का सुधार किया जायेगा. विदित हो कि ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफाॅर्मर जलने, तार टूटने या किसी भी […]

विज्ञापन

राजपुर : राज्य के मुख्य सचिव के आदेश पर पत्रांक संख्या 225/15़2़16 के निर्गत पत्र के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बिल की गड़बड़ी को सुधारने के लिए प्रत्येक बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में शिविर लगा कर बिल का सुधार किया जायेगा. विदित हो कि ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफाॅर्मर जलने, तार टूटने या किसी भी प्रकार से विद्युत आपूर्ति सेवा बाधित होने पर भी बिजली का पूरा बिल ग्रामीणों को चुकाना पड़ता था़. इसके अलावा जिसका कनेक्शन नहीं है,

उसको भी बिजली का बिल चुकाना पड़ता था. इस तरह से गलत बिलिंग से सुरक्षा के लिए राज्य सरकार के निर्देश पर बिजली विभाग ने ऐसा कदम उठाया है़. जानकारी देेते हुए राजपुर विद्युत विभाग के कनीय अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि जिस उपभोक्ता का बिजली का बिल अधिक गया हो या फिर किसी तरह की गड़बड़ी हो, तो प्रत्येक बुधवार को प्रखंड मुख्यालय राजपुर स्थित कार्यालय में दोपहर बारह बजे से दो बजे तक अपना आवेदन कर सकते हैं़

चक्की में 22 ने किया नामांकन
चक्की़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत चक्की प्रखंड में चल रहे नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन काफी शांतिपूर्ण तरीके से मुखिया पद के सात लोगों सहित कुल 22 लोगों ने परचा दाखिल किया़ मुखिया पद के लिए जवहीं दियर से तेतरी देवी, माया देवी, राजकुमारी देवी, सुनिता देवी, अंजू कुमारी, चक्की से दीनानाथ यादव, अरक से जयमाला देवी ने नामांकन दाखिल किया़ बीडीसी पद के लिए जयप्रकाश यादव, जवहीं से, बुधनी देवी चंदा से, रामाशीष राम अरक से, सहित कुल 22 लोगाें ने नामांकन के लिए परचा दाखिल किया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन