वारदात. मुखिया का चुनाव लड़ने की थी तैयारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Mar 2016 6:44 AM (IST)
विज्ञापन

नामांकन में आने का न्योता देने गये युवक की हत्या गांव में ही मारी गयी गोली, हत्यारों की नहीं हुई पहचान 16 मार्च को ही उसे करना था नामांकन बक्सर : इटाढ़ी प्रखंड के सिकटौना गांव में मुखिया बनने का सपना देखने वाले श्याम बिहारी यादव की हत्या गांव में ही अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार […]
विज्ञापन
नामांकन में आने का न्योता देने गये युवक की हत्या
गांव में ही मारी गयी गोली, हत्यारों की नहीं हुई पहचान
16 मार्च को ही उसे करना था नामांकन
बक्सर : इटाढ़ी प्रखंड के सिकटौना गांव में मुखिया बनने का सपना देखने वाले श्याम बिहारी यादव की हत्या गांव में ही अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की रात कर दी. हत्या तब हुई, जब नामांकन करने के लिए वह गांव के लोगों को न्योता देने के लिए घूम रहे थे. बुधवार को उन्हें मुखिया पद के लिए परचा भरना था. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात 11 बजे वह गांव के लोगों से मिलने-जुलने और बुधवार को नामांकन के जुलूस में शामिल होने के लिए कह रहे थे,
तभी उनकी हत्या पश्चिमी टोले स्थित पुल के पास कर दी गयी. गोली की आवाज सुनते ही गांव के लोग दौड़ पड़े और पहचान की. तब तक हत्यारे भाग गये थे. पुलिस ने मामला दर्ज किया है, जिसमें अज्ञात को आरोपित बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




