पंचायत चुनाव. जिला पर्षद पद के लिए एक ने भरा परचा

Published at :04 Mar 2016 4:07 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत चुनाव. जिला पर्षद पद के लिए एक ने भरा परचा

बक्सर प्रखंड में पहले दिन 29 लोगों ने किया नामांकन बक्सर : बक्सर प्रखंड कार्यालय में 16 पंचायतों में होनेवाले चुनाव के लिए गुरुवार को पहले चरण के लिए 29 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिसमें 15 पुरुषों और 14 महिलाओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया. वहीं, जिला पर्षद क्षेत्र संख्या सात में सीमा पांडेय ने […]

विज्ञापन

बक्सर प्रखंड में पहले दिन 29 लोगों ने किया नामांकन

बक्सर : बक्सर प्रखंड कार्यालय में 16 पंचायतों में होनेवाले चुनाव के लिए गुरुवार को पहले चरण के लिए 29 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिसमें 15 पुरुषों और 14 महिलाओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया. वहीं, जिला पर्षद क्षेत्र संख्या सात में सीमा पांडेय ने नामांकन दाखिल किया. नामांकन के कारण बक्सर प्रखंड कार्यालय और जिला पर्षद के नामांकन के लिए एसडीओ के कार्यालय में गहमागहमी रही.
बक्सर बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि मुखिया पद के लिए तीन पुरुष और पांच महिलाओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया. जबकि सरपंच के लिए दो महिला और दो पुरुषों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. वहीं, बीडीसी के लिए दो पुरुषों ने और चार महिलाओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इसके अतिरिक्त पहले दिन के नामांकन में ग्राम पंचायत सदस्य के रूप में सात पुरुषों ने और तीन महिलाओं ने नामजद का परचा भरा. जबकि पंच पद के लिए एक पुरुष ने नामांकन पत्र दाखिल किया.
वहीं, बक्सर अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ गौतम कुमार के समक्ष जिला पर्षद क्षेत्र संख्या सात पश्चिम से सीमा पांडेय ने नामांकन पत्र दाखिल किया. जिला पर्षद के नामांकन के लिए भी कंट्रोल रूम और 24 घंटे काम करनेवाला हेल्प डेस्क बनाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन