बच्चे को दो बूंद जिंदगी की जरूर पिलाएं

Published at :18 Jan 2016 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चे को दो बूंद जिंदगी की जरूर पिलाएं

बीडीओ व सीओ ने संयुक्त रूप से बच्चे को पिलायी पोलियोरोधी खुराक बक्सर/डुमरांव : बक्सर प्रखंड के सारिमपुर के अल्पसंख्यक इलाके में डीएम रमण कुमार ने पोलियोरोधी ड्राप पिला कर पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन किया. इस मौके पर जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों की समस्याओं का भी आवेदन लेकर निदान किया. साथ ही […]

विज्ञापन

बीडीओ व सीओ ने संयुक्त रूप से बच्चे को पिलायी पोलियोरोधी खुराक

बक्सर/डुमरांव : बक्सर प्रखंड के सारिमपुर के अल्पसंख्यक इलाके में डीएम रमण कुमार ने पोलियोरोधी ड्राप पिला कर पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन किया. इस मौके पर जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों की समस्याओं का भी आवेदन लेकर निदान किया. साथ ही बच्चों को टॉफी देकर थोड़ी देर के लिए बच्चों को खुशी के माहौल में डाल दिया.
जिलाधिकारी ने मौजूद लोगों से कहा कि आप सभी अपने बच्चों को पोलिरोधी दवा की दो बूंद जरूर पिलाएं़ इस दवा को पिलाने से आपका बच्चा अपंग होने से बचेगा और एक सेहतमंद भारत का निर्माण होगा़ इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ बीके सिंह समेत अन्य चिकित्साकर्मी शामिल थे.
सिविल सर्जन डॉक्टर बीके सिंह ने भी लोगों से अपने बच्चे को दवा पिलाने की अपील की़ सिविल सर्जन डॉ सिंह ने कहा कि करीब 12 सौ टीमें पल्स पोलियो अभियान में लगी हुई हैं. पांच दिनों के अभियान में बच्चों को केंद्रों के साथ-साथ घर-घर जाकर भी पोलियोरोधी ड्राप पिलाया जाएगा. पोलियोरोधी ड्राप पिलाने को लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों व अन्य केंद्रों पर भी महिलाओं की भीड़ जुटी रही.
इधर डुमरांव प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पांच दिवसीय पल्स पोलियोरोधी अभियान की शुरुआत हुई़ शुरुआत बीडीओ जनार्दन तिवारी व सीओ अमरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से बच्चों को पोलियोरोधी ड्राप पिला कर किया. उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि दो बूंद जिंदगी की है और इससे बच्चों को पोलियो से हमेशा के लिए दूर किया जा हकता है. बच्चों को पोलियो से दूर रखने के लिए हर मां -बात का यह ड्रप पिलाना नैतिक दायित्व बनता है.
वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पीएचसी प्रभारी आरबी प्रसाद ने कहा कि बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए पोलियोरोधी खुराक अवश्य दिलाएं. पोलियोरोधी अभियान बस, जीप स्टाप, रेलवे स्टेशन के साथ चौक-चौराहों सहित विभिन्न मुहल्लों में आंगनबाड़ी सेविकाओं व एएनएम द्वारा घर-घर पहुंच बच्चों को पोलियो की खुराक दी गयी.
मौके पर पीएचसी प्रबंधक लीना कुमारी, एएनएम गायत्री और पुष्पा कुमारी सहित स्वास्थ्यकर्मी रमेश श्रीवास्तव, उमेश कुमार, डबलूएचओ के अशोक कुमार उपस्थित रहे.
वहीं, राजपुर. पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की शुरुआत प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर से किया गया़ इस दौरान बीडीओ अजय कुमार सिंह और चिकित्सा प्रभारी अशोक पासवान द्वारा बच्चों को दो बूंद पोलियोरोधी दवा पिलाई की गयी. यह अभियान 17 जनवरी से 21 जनवरी तक चलेगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन