इटाढ़ी सड़क का मरम्मती कार्य बंद होने से रोज लग रहा जाम

बक्सर : इटाढ़ी की ओर जानेवाली सबसे व्यस्त रेलवे इटाढ़ी सड़क काफी जर्जर हो चुकी है. इस सड़क से हर दिन हजारों की संख्या में छोटी-बड़ी गाड़ियां गुजरती हैं. वर्षों से जर्जर सड़क की मरम्मती कार्य हाल के दिनों में शुरू हुई थी, लेकिन खराब मेटेरियल को लेकर लोगों ने सड़क मरम्मती का कार्य बंद […]
बक्सर : इटाढ़ी की ओर जानेवाली सबसे व्यस्त रेलवे इटाढ़ी सड़क काफी जर्जर हो चुकी है. इस सड़क से हर दिन हजारों की संख्या में छोटी-बड़ी गाड़ियां गुजरती हैं. वर्षों से जर्जर सड़क की मरम्मती कार्य हाल के दिनों में शुरू हुई थी, लेकिन खराब मेटेरियल को लेकर लोगों ने सड़क मरम्मती का कार्य बंद कर दिया,
जिससे सड़क पर हर दिन भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है. जाम के कारण बक्सर से इटाढ़ी की महज 10 किलोमीटर की दूरी को तय करने में दो से ढाई घंटे का समय लग रहा है. वहीं, रेलवे ओवरब्रिज का निकास सड़क पर हो गया है, जिससे सड़क टू लेन की बजाय अब वन-वे हो गयी है. इस सड़क से समाहरणालय व कचहरी इटाढ़ी के लोग पहुंचते हैं. ऐसे में इतनी व्यस्त सड़क होने के बाद भी इस ओर अधिकारियों का ध्यान नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




