100 गांव होंगे रोशन

Published at :16 Jan 2016 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
100 गांव होंगे रोशन

डुमरांव : अगर बिजली पावर सब स्टेशन का काम समय पर पूरा हो गया तो अगले साल तक कई विभाग के कार्यालयों सहित आसपास के एक सौ गांवों में बिजली की उपलब्धता बढ़ जायेंगी़ राज्य सरकार ने बिजली कंपनी को डुमरेजनी मंदिर के उत्तर दिशा स्थित हरियाणा फार्म के भू भाग में 16 एकड़ जमीन […]

विज्ञापन
डुमरांव : अगर बिजली पावर सब स्टेशन का काम समय पर पूरा हो गया तो अगले साल तक कई विभाग के कार्यालयों सहित आसपास के एक सौ गांवों में बिजली की उपलब्धता बढ़ जायेंगी़ राज्य सरकार ने बिजली कंपनी को डुमरेजनी मंदिर के उत्तर दिशा स्थित हरियाणा फार्म के भू भाग में 16 एकड़ जमीन आवंटित किया है़
जिसपर बिजली विभाग ने 10 मेगावाट क्षमता का पावर सब स्टेशन बनाने का प्रस्ताव भेजा है़ यह योजना अगले साल तक पूरी होने की संभावना है़ समय पर यूनिट का विस्तार कार्य पूरा हो जाता है, तो विभाग के करीब दस भवनों सहित सौ गावों का इलाका रोशन होगा़
विभागों ने भेजी डीपीआर : हरियाणा फार्म के भू भाग में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित कृषि अनुसंधान केन्द्र, सिविल कोर्ट, सब जेल, अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी कार्यालय, निबंधन कार्यालय के साथ ट्रेजरी के लिए अलग-अलग विभागों ने डीपीआर बनाकर मंजूरी के लिए भेजा है़ सरकारी मंजूरी मिलने के बाद इन विभागों के द्वारा भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी़
कंपनी ने शुरू किया सर्वेक्षण : इस इलाके में पावर सब स्टेशन की यूनिट होने के बाद विभागीय कार्यालयों सहित सौ गांवों में बिजली आपूर्ति नियमित रूप से मिलेगी़ विभागीय अधिकारी हरियाणा फार्म के आस-पास बसे एक सौ गावों का सर्वेक्षण कर रहे हैं. जहां आसानी से बिजली आपूर्ति की जा सके़ कई गावों में विभाग द्वारा बिजली के पोल व तार भी मुहैया कराया गया है़
कहते हैं प्रतिनिधि
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह के प्रतिनिधि डॉक्टर सुभाषचंद्र शेखर कहते हैं कि सरकार इस इलाके को पूर्ण रूप से विकसित करना चाहती है़ डुमरांव के विकास के लिये सरकार तत्पर है़ श्री सिंह की पहल पर कई योजनाओं के डीपीआर की मंजूरी मिल गयी है़
कहते हैं अधिकारी
इस यूनिट का काम जल्द शुरू होगा. सर्वे शुरू है़ अन्य जरूरतों के लिए प्रस्ताव भेजा गया है.
सौरभ कुमार
एसडीओ,बिजली विभाग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन