महिला को बंधक बना चाकू के बल पर घर में लूट-पाट

Published at :16 Jan 2016 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
महिला को बंधक बना चाकू के बल पर घर में लूट-पाट

राजपुर : थाना क्षेत्र के ददुरा गांव में गुरुवार की रात आधा दर्जन लुटेरों ने गांव के ही कमलेश राम के घर में घुस कर कपड़ा और जेवरात सहित कुल लगभग 50 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति लूट ली. ग्रामीणों ने बताया कि कमलेश राम की पत्नी घर में बच्चों के साथ अकेली सोयी थी. […]

विज्ञापन
राजपुर : थाना क्षेत्र के ददुरा गांव में गुरुवार की रात आधा दर्जन लुटेरों ने गांव के ही कमलेश राम के घर में घुस कर कपड़ा और जेवरात सहित कुल लगभग 50 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति लूट ली. ग्रामीणों ने बताया कि कमलेश राम की पत्नी घर में बच्चों के साथ अकेली सोयी थी.
जबकि उसका पति हरपुर पैक्स अध्यक्ष संजय दूबे के यहां रखवाली का काम करता है़ जिसका फायदा उठाते हुए करीब आधा दर्जन की संख्या में लुटेरों ने घर में प्रवेश किया और पत्नी को चाकू का भय दिखा कर बक्सा खोल कर उसमें रखे गये जेवरात और कपड़ा लेकर भाग गये़ इस घटना की अहले सुबह पैक्स अध्यक्ष संजय दूबे द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया़
इस मामले की जानकारी देते हुए राजपुर थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन