भाजपा नेताओं ने डीएम को सराहा

Published at :15 Jan 2016 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने डीएम को सराहा

भाजपा नेताओं ने डीएम को सराहाबक्सर. राजपुर प्रखंड एवं जिला मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना किसानों की समस्याओं को लेकर दिया था. जिसमें बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया था. जिससे जिलाधिकारी रमण कुमार ने सही मानते हुए प्रत्येक एकड़ 8 क्विंटल से बढ़ा कर 16 क्विंटल करने, पैक्स को अविलंब राशि मुहैया […]

विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने डीएम को सराहाबक्सर. राजपुर प्रखंड एवं जिला मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना किसानों की समस्याओं को लेकर दिया था. जिसमें बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया था. जिससे जिलाधिकारी रमण कुमार ने सही मानते हुए प्रत्येक एकड़ 8 क्विंटल से बढ़ा कर 16 क्विंटल करने, पैक्स को अविलंब राशि मुहैया कराने का आदेश संबंधित अधिकारी को दिया है. इसके लिए भाजपा नेताओं ने जिलाधिकारी की सराहना की है. साधुवाद देने वालों में जिला प्रवक्ता पुनीत सिंह, निर्भय राय, राजवंश सिंह, परशुराम चतुर्वेदी, विश्वनाथ राम और लक्ष्मण शर्मा, अविनाश चौबे, विनय उपाध्याय आदि शामिल थे.लोरिक गीत का हुआ आयोजनबक्सर. मकर संक्रांति के अवसर पर किला मैदान में शुक्रवार को लोरिक गीत का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता सुदामा पहलवान ने की. मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता परशुराम चतुर्वेदी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक किला में मकर संक्रांति पर्व पर भेड़ा की लड़ाई होती थी. और वीर लोरिक एवं भोरिक की गाथा गायी जाती थी. लोरिक गायक विक्रमा राजभर ने लोरिक एवं भोरिक की इतिहास की गाथा गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. मौके पर पुनीत सिंह, कालीचरण यादव, लक्ष्मण शर्मा समेत अन्य लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन