महिला को बनाया बंधक, चाकू के बल पर घर में लूट-पाट

महिला को बनाया बंधक, चाकू के बल पर घर में लूट-पाटददुरा गांव में लुटेरों ने मचाया उत्पात, 50 हजार मूल्य की संपत्ति लूटेराजपुर. थाना क्षेत्र के ददुरा गांव में गुरुवार की रात आधा दर्जन लुटेरों ने गांव के ही कमलेश राम के घर में घुस कर कपड़ा और जेवरात सहित कुल लगभग 50 हजार रुपये […]
महिला को बनाया बंधक, चाकू के बल पर घर में लूट-पाटददुरा गांव में लुटेरों ने मचाया उत्पात, 50 हजार मूल्य की संपत्ति लूटेराजपुर. थाना क्षेत्र के ददुरा गांव में गुरुवार की रात आधा दर्जन लुटेरों ने गांव के ही कमलेश राम के घर में घुस कर कपड़ा और जेवरात सहित कुल लगभग 50 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति लूट ली. ग्रामीणों ने बताया कि कमलेश राम की पत्नी घर में बच्चों के साथ अकेली सोयी थी. जबकि उसका पति हरपुर पैक्स अध्यक्ष संजय दूबे के यहां रखवाली का काम करता है़ जिसका फायदा उठाते हुए करीब आधा दर्जन की संख्या में लुटेरों ने घर में प्रवेश किया और पत्नी को चाकू का भय दिखा कर बक्सा खोल कर उसमें रखे गये जेवरात और कपड़ा लेकर भाग गये़ इस घटना की अहले सुबह पैक्स अध्यक्ष संजय दूबे द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया़ इस मामले की जानकारी देते हुए राजपुर थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




