पांच घंटे रहा मेगा ब्लॉक, रेंगती हुई ट्रेनें पहुंचीं पटना

बक्सर : रविवार को सकलडीहा-कुछमन स्टेशन के बीच मरम्मत कार्य के लिए मेगा ब्लॉक किया गया, जिसमें कई ट्रेनें बाधित रहीं. मिली जानकारी के मुताबिक रेलब्रिज संख्या 444 का मरम्मत करने को लेकर रविवार की सुबह साढे दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मेगा ब्लॉक किया गया. यह ब्लॉक पटना की ओर जानेवाली […]
बक्सर : रविवार को सकलडीहा-कुछमन स्टेशन के बीच मरम्मत कार्य के लिए मेगा ब्लॉक किया गया, जिसमें कई ट्रेनें बाधित रहीं. मिली जानकारी के मुताबिक रेलब्रिज संख्या 444 का मरम्मत करने को लेकर रविवार की सुबह साढे दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मेगा ब्लॉक किया गया.
यह ब्लॉक पटना की ओर जानेवाली रेल मार्ग पर लगायी गयी,जिसमें विभिन्न ट्रेनें विभिन्न स्टेशन पर अपने निर्धारित ठहराव से ज्यादा वक्त तक रुकती हुईं आगे की ओर रवाना हुईं, जिससे यात्रियाें को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पडा. वहीं, बक्सर से बनारस की ओर जानेवाली पैसेंजर ट्रेन को भी रविवार को मेगा ब्लॉक के कारण बनारस के बजाय धीना स्टेशन तक ही चलाया गया,
जिससे बनारस जानेवाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पडा.यात्रियों को बनारस जाने के लिए अन्य ट्रेनों का सहारा लेना पडा.वहीं,लगभग दोपहर बारह बजे के बाद शाम छह बजे तक के बीच पटना की ओर जानेवाली ट्रेनें बाधित रहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




