गांजे के साथ तस्कर धराया

Published at :17 Nov 2015 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
गांजे के साथ तस्कर धराया

आरा : बड़हरा थाना पुलिस ने केशवपुर गांव की एक मिठाई दुकान में छापेमारी कर सोमवार को एक किलो गांजा के साथ एक तस्कर को धर दबोचा. पकड़ा गया व्यक्ति दुकान की आड़ में कारोबारी तौर पर तस्करी करता था. पुलिस आरोपित से पूछताछ कर धंधे मे संलिप्त दूसरे लोगों की गिरफ्तारी को छापेमारी कर […]

विज्ञापन

आरा : बड़हरा थाना पुलिस ने केशवपुर गांव की एक मिठाई दुकान में छापेमारी कर सोमवार को एक किलो गांजा के साथ एक तस्कर को धर दबोचा. पकड़ा गया व्यक्ति दुकान की आड़ में कारोबारी तौर पर तस्करी करता था. पुलिस आरोपित से पूछताछ कर धंधे मे संलिप्त दूसरे लोगों की गिरफ्तारी को छापेमारी कर रही है.

बड़हरा थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया केशवपुर गांव स्थित मिठाई दुकान से मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली थी. जहां से छापेमारी के क्रम में एक किलो गांजा के साथ केशवपुर गांव निवासी बृज मोहन उर्फ अटल सिंह को पकड़ा गया. पुलिस ने बताया कि कई दिनों से यह धंधे में संलिप्त था. आरोपित पर नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि इस तरह की गिरफ्तारी इससे भी पहले कई बार हो चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन