शहर की एटीएम रही बंद,दिन भर लोग परेशान

Published at :16 Nov 2015 3:31 AM (IST)
विज्ञापन
शहर की एटीएम रही बंद,दिन भर लोग परेशान

बक्सर : छठपूजा की तैयारी के लिए लोग खरीदारी में जुट गये हैं, लेकिन इसी बीच शहर की लगभग सभी एटीएम बंद रहने के कारण लोगों को पैसे की निकासी के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है. लोग एटीएम का चक्कर लगाते रहे़ रविवार को पैसे की निकासी के लिए लोगों को काफी परेशानी […]

विज्ञापन

बक्सर : छठपूजा की तैयारी के लिए लोग खरीदारी में जुट गये हैं, लेकिन इसी बीच शहर की लगभग सभी एटीएम बंद रहने के कारण लोगों को पैसे की निकासी के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है. लोग एटीएम का चक्कर लगाते रहे़ रविवार को पैसे की निकासी के लिए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

नगर के मेन रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम का शटर पूरे दिन गिरा रहा, जिससे लोगों को पैसे की निकासी करने में परेशानी हुई. वहीं, सबसे भीड़भाड़ वाला इलाका पीपी रोड में तीन बड़े निजी बैंकों की एटीएम है, लेकिन बैंकों ने एटीएम का शटर बंद रखा. रोजाना हजारों लोग एटीएम से पैसे की निकासी के लिए आते हैं, लेकिन एटीएम बंद रहने से लोगों को खरीदारी करने में परेशानी हुई. अशोक गुप्ता, सरोज कुमार आदि ने बताया कि छठपूजा में खरीदारी के लिए लोगों को पैसे की जरूरत होती है,

लेकिन एटीएम के बंद रहने से कई लोग रविवार को खरीदारी नहीं कर पाये. इस संबंध में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक जयंत चक्रवर्ती ने बताया कि रविवार बैंक बंद रहते हैं. इसलिए बैंक के समीप एटीएम भी बंद हैं,. लेकिन बैंक से दूर लगे एटीएम को 24 घंटा खोलना है. उन्होंने बंद एटीएम के शाखा प्रबंधक से कारण का पता लगाने की बात कही. वहीं, लोगों का कहना है कि शनिवार और रविवार लगातार दो दिन बैंक बंद रहने से लोगों को पैसा निकासी में परेशानी हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन