बक्सर बीडीओ को मिली धमकी

Published at :14 Nov 2015 2:33 AM (IST)
विज्ञापन
बक्सर बीडीओ को मिली धमकी

बक्सर : सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार से अपराधी ने फोन कर पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की है. अपराधी ने फोन पर कहा है कि पैसा नहीं देने पर जान से मार दूंगा. फोन करनेवाला व्यक्ति अपना नाम सुभाष सिंह पिता स्व़ यदुनंदन सिंह निवासी चरित्र वन बक्सर का बताया है. इस […]

विज्ञापन

बक्सर : सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार से अपराधी ने फोन कर पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की है. अपराधी ने फोन पर कहा है कि पैसा नहीं देने पर जान से मार दूंगा.

फोन करनेवाला व्यक्ति अपना नाम सुभाष सिंह पिता स्व़ यदुनंदन सिंह निवासी चरित्र वन बक्सर का बताया है. इस आशय की जानकारी बीडीओ मनोज कुमार ने लिखित रूप से मॉडल थाने को दे दी है. थानाध्यक्ष ने बताया की बीडीओ के मोबाइल पर 8537938304 नंबर से फोन आया था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन