विधायक ने किया घाटों का निरीक्षण

बक्सर : सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने अनुमंडलाधिकारी गौतम कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी और नगर थानाध्यक्ष राघव दयाल के साथ नगर के छठ घाटों का निरीक्षण शुक्रवार को स्टीमर से किया. श्री तिवारी ने छठ व्रतियों की सुविधा को लेकर बालू की बोरी से घाट का निर्माण, कचरे की सफाई, नगर की गलियों एवं घाटों पर […]
बक्सर : सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने अनुमंडलाधिकारी गौतम कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी और नगर थानाध्यक्ष राघव दयाल के साथ नगर के छठ घाटों का निरीक्षण शुक्रवार को स्टीमर से किया.
श्री तिवारी ने छठ व्रतियों की सुविधा को लेकर बालू की बोरी से घाट का निर्माण, कचरे की सफाई, नगर की गलियों एवं घाटों पर जमे गंदगी को साफ करने का निर्देश दिया और प्रशासन को घाटों पर मुस्तैद रहने का भी निर्देश दिया. वहीं, अनुमंडलाधिकारी ने स्वच्छता के साथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने का भरोसा दिलाया.
इस दौरान श्री तिवारी ने अधिकारियों के साथ सारिमपुर से लेकर सोमेश्वर स्थान तक सभी घाटों का निरीक्षण किया. मौके पर प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडेय, डॉ मनोज पांडेय, संजय सिंह, सुरेंद्र पाठक, रतन सिंह, राम प्रसन्न द्विवेदी समेत अन्य लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




