चार दिनों में निकाले 55 हजार दो सौ रुपये

Published at :07 Nov 2015 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
चार दिनों में निकाले 55 हजार दो सौ रुपये

सिमरी : थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी कमलेश कुमार ने गांव के धर्मेंद्र कुमार पर एटीएम कार्ड बदल कर 55 हजार दो सौ रुपये निकालने की प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कमलेश ने बताया है कि 30 अक्तूबर को अपने भाई संजय कुमार के खाते से पैसा निकालने धर्मेंद्र कुमार के साथ […]

विज्ञापन

सिमरी : थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी कमलेश कुमार ने गांव के धर्मेंद्र कुमार पर एटीएम कार्ड बदल कर 55 हजार दो सौ रुपये निकालने की प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कमलेश ने बताया है कि 30 अक्तूबर को अपने भाई संजय कुमार के खाते से पैसा निकालने धर्मेंद्र कुमार के साथ गया था़ मुझे एटीएम से पैसा निकालने नहीं आता था़

इसलिए मैंने एटीएम कार्ड धर्मेंद्र को दे दिया और उसका कोड भी बता दिया. उस दिन एटीएम से पैसा नहीं निकला था. मैं दो अक्तूबर को पंजाब नेशनल बैंक में पैसा निकालने गया, तो मैनेजर ने बताया कि खाता सं. 1547000100174107 में कुल 55437 रुपये थे, लेकिन 30 अक्तूबर को 25 हजार, 31 अक्तूबर को 25 हजार, एक नवंबर को पांच हजार और दो नवंबर को 200 रुपये निकाला लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन