पीड़ित ने हर्जाने के लिए दाखिल किया परिवाद पत्र

Published at :07 Nov 2015 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
पीड़ित ने हर्जाने के लिए दाखिल किया परिवाद पत्र

बक्सर : कोर्ट. जिला उपभोक्ता फोरम ने डुमरांव कड़वी निवासी महेंद्र प्रताप सिंह एवं शीला सिंह की शिकायत पर सहारा इंडिया डुमरांव के शाखा प्रबंधक एवं मैनेजिंग डायरेक्टर के विरुद्ध संज्ञान लेते हुए नोटिस भेजने का आदेश दिया है. गौरतलब हो कि सहारा इंडिया द्वारा परिवादियों के जमा रकम के भुगतान नहीं करने को लेकर […]

विज्ञापन

बक्सर : कोर्ट. जिला उपभोक्ता फोरम ने डुमरांव कड़वी निवासी महेंद्र प्रताप सिंह एवं शीला सिंह की शिकायत पर सहारा इंडिया डुमरांव के शाखा प्रबंधक एवं मैनेजिंग डायरेक्टर के विरुद्ध संज्ञान लेते हुए नोटिस भेजने का आदेश दिया है. गौरतलब हो कि सहारा इंडिया द्वारा परिवादियों के जमा रकम के भुगतान नहीं करने को लेकर परिवाद पत्र संख्या 88/2015 एवं 90/2015 दाखिल किया था. परिवादिनी शीला सिंह ने बताया कि उसने विपक्षी के यहां 29 हजार रुपये एवं 30 हजार रुपये एक वर्ष के लिए जमा किये थे, जिसकी परिपक्वता एक वर्ष के बाद थी,

जो क्रमश: 31 हजार 900 रुपये एवं 33 हजार रुपये थे, लेकिन भुगतान की तिथि पूरी हो जाने के बाद भी जमा राशि का भुगतान नहीं किया गया. इतना ही नहीं परिवादिनी ने 2004 में 10 वर्षों के लिए भी राशि जमा की थी, जिसकी मियाद पूरी होने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया. परिवादिनी के पति महेंद्र प्रताप सिंह ने भी राशि जमा की थी,

लेकिन देय तिथि के बाद बार-बार मांग करने के बाद भी विपक्षियों ने राशि का भुगतान नहीं किया.इस संबंध में परिवादियों ने बताया कि उन्हें टाल मटोल कर राशि का भुगतान नहीं किया गया था.दाखिल परिवाद पत्र में जमा राशि एवं सूद के अलावे 2-2 लाख रुपये मानसिक क्लेश एवं शारीरिक कष्ट के साथ 50 हजार रुपये बतौर वाद खर्च के रूप में दिलाने के लिए न्यायालय से गुहार लगायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन