हत्यारोपित ने किया न्यायालय में सरेंडर

Published at :05 Nov 2015 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
हत्यारोपित ने किया न्यायालय में सरेंडर

बक्सर, कोर्ट : बक्सर कांड संख्या 199/2011 के अभियुक्त ओमप्रकाश पिता महेंद्र प्रसाद निवासी शाहपुर थाना भोजपुर ने बुधवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में सर्मपण कर दिया. अभियुक्त पर दहेज हत्या का वारंट जारी था. गौरतलब हो कि बक्सर सिंडिकेट निवासी नंदू प्रसाद मालाकार ने अपनी पुत्री नीतू कुमारी की शादी अभियुक्त के […]

विज्ञापन

बक्सर, कोर्ट : बक्सर कांड संख्या 199/2011 के अभियुक्त ओमप्रकाश पिता महेंद्र प्रसाद निवासी शाहपुर थाना भोजपुर ने बुधवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में सर्मपण कर दिया. अभियुक्त पर दहेज हत्या का वारंट जारी था.

गौरतलब हो कि बक्सर सिंडिकेट निवासी नंदू प्रसाद मालाकार ने अपनी पुत्री नीतू कुमारी की शादी अभियुक्त के साथ 20 अप्रैल 2008 को किया था. ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा बार-बार लड़की के पिता से मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी.

इसी बीच 2.4.2011 को दहेज के लिए नीतू को जला कर मार डाला गया. इसकी जानकारी मृतका के पिता को 15.5.2011 को तब हुई जब वह शादी में शामिल होने के लिए अपने पुत्री के ससुराल पहुंचा था.जहां उसकी पुत्री नहीं दिखायी दी. पूछने पर ससुराल के लोगों ने बताया कि आग से जल कर वह मर गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन