मतगणना हॉल में मोबाइल नहीं जायेगा

Published at :05 Nov 2015 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
मतगणना हॉल में मोबाइल नहीं जायेगा

बक्सर : नगर भवन में बुधवार को मतगणना कार्य में लगाये गये मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, मतगणना आॅब्जर्वर का प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया, जिसमें निर्वाची पदाधिकारी रमण कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने डाक मत पत्र के मतगणना के लिए कर्मियों को प्रशिक्षित किया. मतगणना केंद्र पर हर कर्मी को मोबाइल फोन लेकर जाने की […]

विज्ञापन

बक्सर : नगर भवन में बुधवार को मतगणना कार्य में लगाये गये मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, मतगणना आॅब्जर्वर का प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया, जिसमें निर्वाची पदाधिकारी रमण कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने डाक मत पत्र के मतगणना के लिए कर्मियों को प्रशिक्षित किया.

मतगणना केंद्र पर हर कर्मी को मोबाइल फोन लेकर जाने की मनाही कर दी गयी है. साथ ही वाहन पार्किंग की व्यवस्था समाहरणालय के प्रांगण एवं बक्सर प्रखंड कार्यालय परिसर में कर दी गयी है. सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को साढ़े छह बजे सुबह तक संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष योगदान करने का निर्देश दिया गया है.

साथ ही कर्मियों को किस टेबुल पर मतगणना करनी है, उसके लिए जानकारी मतगणना के पूर्व उन्हें दी जायेगी.प्रशिक्षण के दौरान कंट्रोल यूनिट के सहायता से मतगणना की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी और उसमें आनेवाली परेशानियों से भी अवगत कराया गया. जिलाधिकारी रमण कुमार ने प्रशिक्षण सत्र में बताया कि मतगणना में सौ फीसदी पारदर्शिता बरती जायेगी.

प्रशिक्षण कार्यक्रम में नोडल पदाधिकारी मो. नासिर हुसैन, आपूर्ति पदाधिकारी शिशिर कुमार मिश्रा, वरीय उपसमाहर्ता सुनील कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी समेत सभी प्रखंडों के बीडीओ-सीओ तथा मास्टर प्रशिक्षक शिवप्रकाश राय ने प्रशिक्षण दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन