जिप अध्यक्ष के चुनाव में क्राॅस वोटिंग पर उबाल

Published at :05 Nov 2015 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
जिप अध्यक्ष के चुनाव में क्राॅस वोटिंग पर उबाल

बक्सर : जिला पर्षद के अध्यक्ष पद पर दुबारा निर्वाचित हुए अक्षयवर यादव के अविश्वास प्रस्ताव के चुनाव के वक्त क्राॅस वोटिंग व खरीद फरोख्त के जिला पर्षद सदस्य अरविंद प्रताप शाही उर्फ बंटी शाही के आरोप पर जिला पर्षद सदस्य डाॅ मनोज कुमार यादव ने कहा है कि उनका बयान हास्यास्पद व मर्यादा विहीन […]

विज्ञापन

बक्सर : जिला पर्षद के अध्यक्ष पद पर दुबारा निर्वाचित हुए अक्षयवर यादव के अविश्वास प्रस्ताव के चुनाव के वक्त क्राॅस वोटिंग व खरीद फरोख्त के जिला पर्षद सदस्य अरविंद प्रताप शाही उर्फ बंटी शाही के आरोप पर जिला पर्षद सदस्य डाॅ मनोज कुमार यादव ने कहा है कि उनका बयान हास्यास्पद व मर्यादा विहीन है.

उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया गोपनीय होती है. साढ़े चार साल के कार्यकाल में मुझे कोई खरीद नहीं सका, बल्कि सदन में सर्वाधिक मामले मेरे द्वारा ही उठाए गये. उन्होंने लगाये गये आरोपों को सीरे से खारिज किया और कहा कि श्री शाही द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाकर सारे काम को शिथिल करने का काम किया गया. वहीं, सिमरी पूर्वी की जिला पार्षद पुष्पा देवी के प्रतिनिधि जय प्रकाश राय ने भी कहा है कि पुष्पा देवी व उनके पति द्वारा घोखाधड़ी किये जाने के आरोप गलत है़

उन्होंने कहा कि अक्षयवर यादव को अस्थिर करने के लिए श्री शाही ने अन्य सदस्यों सोनू कुमार सिंह के साथ मिल कर काम किया और उन लोगों ने ही विश्वासघात किया. वहीं, दूसरी ओर जिला पर्षद सदस्य अरविंद प्रताप शाही उर्फ बंटी शाही ने मंगलवार को हुई जिप अध्यक्ष के चुनाव में क्राॅस वोटिंग को शर्मनाक बताया और कहा कि अविश्वास प्रस्ताव लानेवाले प्रमुख जिप सदस्यों में डॉ मनोज कुमार यादव भी थे और इनकी अगुआयी में ही अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था. अगर इसी तरह होता रहा, तो विकास बाधित होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन