दो मिलरों पर प्राथमिकी दर्ज

Published at :05 Nov 2015 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
दो मिलरों पर प्राथमिकी दर्ज

बक्सर : इटाढ़ी थाना में चावल नहीं देने के आरोप में दो मिलरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि इंदौर के जयशंकर मिनी राइस मिल के मालिक जयशंकर सिंह पर एक लाख 70 हजार 800 रुपये का चावल नहीं देने के आरोप में मुकदमा दायर किया […]

विज्ञापन

बक्सर : इटाढ़ी थाना में चावल नहीं देने के आरोप में दो मिलरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि इंदौर के जयशंकर मिनी राइस मिल के मालिक जयशंकर सिंह पर एक लाख 70 हजार 800 रुपये का चावल नहीं देने के आरोप में मुकदमा दायर किया गया है.

वहीं, इंदौर के ही गणपति राइस मिल के प्रमोद कुमार सिंह के खिलाफ मामला दायर किया गया है. इन पर तीन लाख 26 हजार 976 रुपये का चावल नहीं दिये जाने का आरोप प्रशासन ने लगाया है, जिसको लेकर बुधवार को दोनों मिलरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन