एसपी गये दो सप्ताह की छुट्टी पर

बक्सर : बक्सर के पुलिस कप्तान उपेंद्र कुमार शर्मा दो सप्ताह के अवकाश पर गये हैं. उनकी जगह बीएमपी-पांच के कमांडेंट राजेश कुमार ने बुधवार को प्रभार ले लिया है. यह जानकारी डीआइजी एम. रहमान ने बुधवार को दी. डीआइजी ने बताया कि एसपी उपेंद्र शर्मा डीजीपी को छुट्टी के लिए अरजी दिये थे. उन्होंने […]
बक्सर : बक्सर के पुलिस कप्तान उपेंद्र कुमार शर्मा दो सप्ताह के अवकाश पर गये हैं. उनकी जगह बीएमपी-पांच के कमांडेंट राजेश कुमार ने बुधवार को प्रभार ले लिया है. यह जानकारी डीआइजी एम. रहमान ने बुधवार को दी. डीआइजी ने बताया कि एसपी उपेंद्र शर्मा डीजीपी को छुट्टी के लिए अरजी दिये थे.
उन्होंने बताया कि एसपी श्री शर्मा की मां की तबीयत खराब है और आइसीयू में भरती हैं. इधर, प्रभार लेते ही नये पुलिस कप्तान राजेश कुमार ने थानाध्यक्षों और डीएसपी से जिले के चुनावी माहौल की समीक्षा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




