टेंपों के धक्के से एक की मौत

टेंपों के धक्के से एक की मौतडुमरांव़ बिक्रमगंज पुराना भोजपुर स्टेट हाइवे पथ पर सुघर डेरा के समीप कोपवां गांव निवासी बासरोपन पाल उम्र 48, वर्ष की मौत देर शाम सड़क हादसे में हो गयी. मृतक अपने घर लौट रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार एक टेंपों ने जोरदार धक्का मार दिया, […]
टेंपों के धक्के से एक की मौतडुमरांव़ बिक्रमगंज पुराना भोजपुर स्टेट हाइवे पथ पर सुघर डेरा के समीप कोपवां गांव निवासी बासरोपन पाल उम्र 48, वर्ष की मौत देर शाम सड़क हादसे में हो गयी. मृतक अपने घर लौट रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार एक टेंपों ने जोरदार धक्का मार दिया, जिससे गंभीर रूप से युवक जख्मी हो गया. ज़ख्मी को लोगों ने तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिये भरती कराया, जहां परिजनों द्वारा बेहतर इलाज के लिए आरा ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी़ टेंपों के धक्के से महिला की मौतब्रह्मपुर. प्रखंड के बलुआं गांव निवासी स्व़ हरेराम सिंह की पत्नी फुलमती देवी, 65 वर्ष की मौत टेंपों के धक्के से हो गयी़ घटना शुक्रवार की शाम सात बजे के आस पास की है, ग्रामीणों ने बताया की वे ब्रह्मपुर से बाजार कर घर लौट रही थीं, तभी निमेज नदी के पास विपरीत दिशा से आ रहे टेंपोंचालक ने धक्का मार दिया और अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




