नहीं खुल रहा जनधन का खाता

बक्सर : प्रधानमंत्री का महत्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार जन-धन योजना के तहत खोले जा रहे बचत खाता के लिए लोग विगत एक वर्ष से दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन उनका खाता बैंक में नहीं खुल रहा है. सैकड़ों ऐसे लोग हैं, जो महीनों से दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन विभिन्न कारणों से खाता नहीं खोला […]
बक्सर : प्रधानमंत्री का महत्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार जन-धन योजना के तहत खोले जा रहे बचत खाता के लिए लोग विगत एक वर्ष से दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन उनका खाता बैंक में नहीं खुल रहा है.
सैकड़ों ऐसे लोग हैं, जो महीनों से दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन विभिन्न कारणों से खाता नहीं खोला जा रहा है. दरअसल जिले का अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने आम आदमी को बैंक से जोड़ने के लिए जिले में कुल 45 प्वाइंट स्थापित किये हैं, जिनमें शून्य बैलेंस पर बचत खाता खोलना था. प्वाइंट से मिली जानकारी के मुताबिक एक वर्ष पहले लोगों ने प्वाइंट पर अपना आवेदन जमा किया था,
लेकिन अब तक खाता चालू नहीं हुआ, जिससे वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, छात्रवृत्ति पेंशन लेने में लोगों को वंचित होना पड़ रहा है. जानकारी के मुताबिक मुख्य शाखा ने अब तक छह हजार से अधिक खातों को डिलिट किया है. इस संबंध में एलडीएम जयंत चक्रवर्ती ने बताया कि खातों को इसलिए डिलिट किया गया कि एक ही पहचान पत्र पर दो खाते खोले गये थे, लेकिन लोगों से बातचीत करने के दौरान कई लोगों ने बताया कि वे एक ही खाता खोलवाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




