हाथ धुलाई करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है

Published at :15 Oct 2015 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
हाथ धुलाई करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है

बक्सर : विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत गुरुवार को स्वच्छता अभियान कार्यक्रम को लेकर हाथ धुलाई कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अहिरौली पंचायत के मुखिया बृज किशोर उपाध्याय ने की. श्री उपाध्याय ने सभी समुदाय के लोगों से मिल कर अपने-अपने हाथ धोकर भोजन करने की शपथ […]

विज्ञापन

बक्सर : विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत गुरुवार को स्वच्छता अभियान कार्यक्रम को लेकर हाथ धुलाई कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अहिरौली पंचायत के मुखिया बृज किशोर उपाध्याय ने की. श्री उपाध्याय ने सभी समुदाय के लोगों से मिल कर अपने-अपने हाथ धोकर भोजन करने की शपथ दिलायी.

उन्होंने कहा कि भोजन के पूर्व साबुन से हाथ धोने से व्यक्ति बीमारी से दूर रहता है और स्वच्छता संबंधित अन्य जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जिला जल एवं स्वच्छता समिति बक्सर एवं एक्शन फॉर कम्युनिटी एवं इम्पायरमेंट के सहयोग से किया गया है और यह आम जनता के हित में कार्यक्रम है. इसे सभी लोगों को प्रयोग करना चाहिए.

डॉ कलाम की जयंती विश्व विद्यार्थी दिवस के रूप में मनायी गयीफोटो-10-डॉ कलाम की जयंती मनाते निदेशक व अन्य.बक्सर. ग्लोरियस इंगलिश स्ट्डी सेंटर पांडेयपट्टी के तत्वावधान में गुरुवार को ज्योति प्रकाश लाइब्रेरी में पूर्व राष्ट्रपति डॉ कलाम की जयंती विश्व विद्यार्थी दिवस के रूप में धूमधाम से मनायी गयी.

कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक राम बिहारी सिंह ने डॉ कलाम के तैल चित्र पर पुष्पार्चन कर किया. इस अवसर पर नये प्रतिष्ठान ग्लोरियस कंप्यूटर स्टड्डी सेंटर का शुभारंभ किया गया. निदेशक श्री सिंह ने डॉ कलाम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उनके आदर्शों पर चलने की सलाह दी.

वहीं, कार्यक्रम का संचालन रवि कुमार ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल कुमार ने की. मौके पर रामेश्वर पांडेय, अमरेंद्र भारती, उमेश जायसवाल, आनंद सिंह, ओमजी, सूरज कुमार, रेखा कुमारी समेत अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन