लाठी को तेल पिलानेवाली सरकार को बदलो : कुशवाहा

Published at :15 Oct 2015 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
लाठी को तेल पिलानेवाली सरकार को  बदलो : कुशवाहा

बक्सर : टुड़ीगंज में दाऊद अली के समर्थन में चुनावी सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव अभियान समिति एवं पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि लालू-नीतीश के 25 वर्षों के शासन ने 65 प्रतिशत भूमिहीन पैदा किया. 55 प्रतिशत लोग मजदूरी पर जिंदा रहते हैं. 46 लाख लोग जूठन पर जिंदा हैं और 40 […]

विज्ञापन

बक्सर : टुड़ीगंज में दाऊद अली के समर्थन में चुनावी सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव अभियान समिति एवं पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि लालू-नीतीश के 25 वर्षों के शासन ने 65 प्रतिशत भूमिहीन पैदा किया. 55 प्रतिशत लोग मजदूरी पर जिंदा रहते हैं. 46 लाख लोग जूठन पर जिंदा हैं और 40 लाख नौजवानों को बेरोजगार बनाया.

बक्सर की स्थिति ऐसी है कि अब तक एक भी छोटा या बड़ा उद्योग की स्थापना नहीं हुई है. बावजूद इसके लालू-नीतीश जनता से वोट मांग रहे हैं.

श्री कुशवाहा ने कहा कि जनता को मिलनेवाले तेल को पी जाते हैं. ऐसी सरकार गरीब किसान के हित में नहीं सोच रही है. खेतों में पानी, नौजवानों को रोजगार, गरीबों के लिए अनाज सिर्फ जन अधिकार पार्टी दे सकती है. उन्होंने कहा कि यदि उनकी सरकार बनती है, तो पांच बीघा जमीनवाले किसानों को छह लीटर डीजल, 500 यूनिट मुफ्त बिजली, 70 प्रतिशत सब्सिडी पर खाद-दवा दिये जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन