सीसीए के तहत सात लोगों पर हुई कार्रवाई

Published at :14 Oct 2015 2:47 AM (IST)
विज्ञापन
सीसीए के तहत सात लोगों पर हुई कार्रवाई

राजपुर : विधानसभा चुनाव के दौरान पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव के रहनेवाले जिला पार्षद संजय सिंह उर्फ संतोष यादव, भगवानपुर के संतोष चौबे, पुरैनी के भुवर चौबे, सरेंजा के अशोक यादव, सोनपा के श्रीभगवान राय, पिठारी के महेंद्र सिंह और मुन्ना सिंह को सीसीए […]

विज्ञापन

राजपुर : विधानसभा चुनाव के दौरान पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव के रहनेवाले जिला पार्षद संजय सिंह उर्फ संतोष यादव, भगवानपुर के संतोष चौबे,

पुरैनी के भुवर चौबे, सरेंजा के अशोक यादव, सोनपा के श्रीभगवान राय, पिठारी के महेंद्र सिंह और मुन्ना सिंह को सीसीए के तहत कार्रवाई करते हुए इन सभी से एक लाख रुपये का बांड भरवाया गया और निर्देश दिया गया

कि चुनाव तक ये सभी बगेन थाना और नैनीजोर थाना में जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे़ उक्त आशय की जानकारी देते हुए राजपुर थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने बताया कि अगर इस कानून का कोई उल्लंघन करते हैं और कोई गड़बड़ी पायी गयी, तो एक लाख रुपये के जुर्माना के साथ सजा भी होगी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन