खुले में शौच नहीं करने का संकल्प लें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Oct 2015 12:23 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : गांधी जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी ने अहिरौली पंचायत में शौचालय निर्माण का अनुश्रवण किया. इस मौके पर उन्होंने लोगों से स्वच्छता एवं मतदान के लिए शपथ लिया. कार्यक्रम का संचालन अहिरौली के मुखिया बृज किशोर उपाध्याय ने किया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने किया. इस मौके पर पीएचइडी […]
विज्ञापन
बक्सर : गांधी जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी ने अहिरौली पंचायत में शौचालय निर्माण का अनुश्रवण किया. इस मौके पर उन्होंने लोगों से स्वच्छता एवं मतदान के लिए शपथ लिया.
कार्यक्रम का संचालन अहिरौली के मुखिया बृज किशोर उपाध्याय ने किया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने किया.
इस मौके पर पीएचइडी के अभियंता, उप विकास आयुक्त अनुमंडल पदाधिकारी व शिक्षा पदाधिकारी भी शामिल हुए. अधिकारियों ने ग्रामीणों से खुले में शौच न करने और उससे मुक्ति पाने की अपील की. वहीं, जिलाधिकारी ने शौचालयों का निरीक्षण भी किया. दूसरी तरफ उमरपुर पंचायत में स्वच्छता समारोह का आयोजन मुखिया विजय पासवान की अध्यक्षता में की गयी,
जिसमें सिविल सर्जन डॉ बीके सिंह और बक्सर अंचलाधिकारी अनिता भारती ने लोगों से स्वच्छता का संकल्प लिया. नोडल पदाधिकारी सुनील उपाध्याय द्वारा स्वच्छता संबंधी कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गयी. मौके पर अनिल सिंह, कनीय अभियंता शंकर कुमार, पीएचइडी के जिला समन्वयक अविनाश कुमार आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










