डिहरी पंचायत में चला जागरूकता अभियान

चौसा : बिहार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी कराने को लेकर चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन के द्वारा चलाये जा रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रखंड की डिहरी पंचायत में शुक्रवार को प्रखंड कर्मियों के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ अरविंद कुमार सिंह के […]
चौसा : बिहार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी कराने को लेकर चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन के द्वारा चलाये जा रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रखंड की डिहरी पंचायत में शुक्रवार को प्रखंड कर्मियों के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया.
सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में डिहरी गांव में प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारीयों व दर्जनों कर्मचारियों के द्वारा चलाये गये उक्त मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान रैली निकाल कर जन-जन की यही पुकार वोट डालो अबकी बार, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो,
जो बांटे शराब व नोट उसको मत दो कभी वोट आदि स्लोगनों के नारों के माध्यम से 28 अक्तूबर को अपने बूथों पर सपरिवार जाकर वोट अवश्य देने की अपील की गयी. इस रैली में बीइओ परमानंद कुमार, जेएसएस संतोष सिंह, बीएओ ठाकुर प्रसाद सिंह, शिव गोविंद राय आदि पदाधिकारियों के अलावे स्वास्थ्य,शिक्षा,बाल विकास परियोजना से जुड़े दर्जनों महिला-पुरुष कर्मी शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










