रंगीन वोटर आइडी में बदल जा रहा पिन कोड

डुमरांव : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता फोटो पहचान पत्र में आये दिन अनेक त्रुटियों को लेकर वोटर रोज परेशानियों से जूझते हैं. इसके सुधार के लिए उन्हें काफी पसीने बहाने पड़ते हैं. सरकारी या गैर सरकारी कार्यों में पहचान के रूप में प्रस्तुत होनेवाले पहचानपत्र ही गड़बड़ हो, तो लोगों को अन्य साक्ष्य […]
डुमरांव : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता फोटो पहचान पत्र में आये दिन अनेक त्रुटियों को लेकर वोटर रोज परेशानियों से जूझते हैं.
इसके सुधार के लिए उन्हें काफी पसीने बहाने पड़ते हैं. सरकारी या गैर सरकारी कार्यों में पहचान के रूप में प्रस्तुत होनेवाले पहचानपत्र ही गड़बड़ हो, तो लोगों को अन्य साक्ष्य के लिए काफी भाग दौड़ उठानी पड़ती है़
वहीं, अनुमंडल में इन दिनों बन रहे रंगीन वोटर आइडी कार्ड में सही पिन कोड के बदले गलत पिनकोड अंकित होने का मामला प्रकाश में आया है़
शहर में डाकघर मौजूद है, जिनका पिनकोड पुराने वोटर आइडी में 802119 अंकित है. जबकि यही आइडी रंगीन बनने के बाद पिन कोड बदल कर 802136 हो जाता है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










