झोंपड़ी में घुसा ट्रक, घरवाले बच गये

Published at :18 Jul 2015 11:54 PM (IST)
विज्ञापन
झोंपड़ी में घुसा ट्रक, घरवाले बच गये

राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के चौसा-मोहनिया मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की रात एक फिर बड़ा हादसा होने से बच गया. निकृष गांव से महज 200 मीटर की दूरी पर बसा एक छोटा कसबा है, जहां लोग अपनी झोंपड़ी लगा कर रहते हैं. शुक्रवार की रात चौसा की तरफ से जा रहा ट्रक इस कसबा […]

विज्ञापन
राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के चौसा-मोहनिया मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की रात एक फिर बड़ा हादसा होने से बच गया. निकृष गांव से महज 200 मीटर की दूरी पर बसा एक छोटा कसबा है, जहां लोग अपनी झोंपड़ी लगा कर रहते हैं.
शुक्रवार की रात चौसा की तरफ से जा रहा ट्रक इस कसबा के उमाशंकर सिंह और रामाकांत सिंह की झोंपड़ी में प्रवेश कर गया. ट्रक के प्रवेश करते ही झोंपड़ी का मकान ध्वस्त हो गया और जोर की आवाज हुई. दुघर्टना होते ही चारों ओर हल्ला मच गया. घटना के बाद राजपुर थाना को स्थानीय लोगों ने सूचना दी.
शनिवार की सुबह मौके पर पहुंच पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और दोनों पक्षों के बीच आपसी बातचीत करा पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने के बाद ट्रक व चालक को छोड़ दिया. संयोग था कि रात्रि समय सभी लोग अपने झोंपड़ी से बाहर गरमी के कारण सो रहे थे. नहीं, तो बड़ा हादसा हो जाता.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन