कसा शिकंजा : मामला धान खरीद में तीन करोड़ रुपये गबन का

Published at :14 Jul 2015 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
कसा शिकंजा : मामला धान खरीद में तीन करोड़ रुपये गबन का

राजपुर : सहकारी साख समिति द्वारा गठित प्रत्येक पंचायतों में पैक्स द्वारा धान की खरीद करनी थी, जिसमें पैक्स अध्यक्षों द्वारा किसानों से धान की खरीद, तो की गयी, लेकिन उनका समय पर भुगतान नहीं किया गया. साथ ही बहुत से धान पैक्स गोदामों में पड़ा हुआ है. इसी आलोक में राज्य खाद्य निगम बक्सर […]

विज्ञापन
राजपुर : सहकारी साख समिति द्वारा गठित प्रत्येक पंचायतों में पैक्स द्वारा धान की खरीद करनी थी, जिसमें पैक्स अध्यक्षों द्वारा किसानों से धान की खरीद, तो की गयी, लेकिन उनका समय पर भुगतान नहीं किया गया.
साथ ही बहुत से धान पैक्स गोदामों में पड़ा हुआ है. इसी आलोक में राज्य खाद्य निगम बक्सर के जिला प्रबंधक उदय प्रताप सिंह द्वारा राजपुर प्रखंड के छह पैक्स अध्यक्षों, जिसमें नागपुर के अंगद सिंह, हेंठुआ के अवधेश कुशवाहा, राजपुर के अरविंद सिंह, बारूपुर पैक्स अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, देवढ़ियां पैक्स अध्यक्ष धर्मेद्र सिंह, मंगरॉव पैक्स अध्यक्ष अरविंद सिंह कुशवाहा के अलावे प्रखंड कृषि पदाधिकारी सह क्रय पदाधिकारी सुशील कुमार और सहायक कार्यपालक गगन कुमार पर 19,272 क्विंटल धान गबन करने का मामला दर्ज है, ़जिसका कुल मूल्य तीन करोड़ 24 लाख 73 हजार 320 रुपये होगा. वहीं, इस मामले मेंप्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि मार्च में धान खरीद की तिथि समाप्त होते ही पैक्स अध्यक्षों द्वारा जबरदस्ती बिल बना कर धान नहीं दिया गया.
जबकि इसी मामले से जुड़े सभी पैक्स अध्यक्षों का कहना है कि शेष धान गोदाम में पड़ा हुआ है, लेकिन पहले से ही दिये गये धान का पैसा अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाया है, जिसको लेकर पटना हाइकोर्ट में मामला दर्ज किया गया था, लेकिन कोर्ट के आदेश के बावजूद भी आज तक सिर्फ कुछ ही राशि का भुगतान किया गया है. शेष राशि का भुगतान नहीं किया गया.
ये हैं आरोपित
नागपुर के अंगद सिंह, हेंठुआ के अवधेश कुशवाहा, राजपुर के अरविंद सिंह, बारूपुर पैक्स अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, देवढ़ियां पैक्स अध्यक्ष धर्मेद्र सिंह, मंगरॉव पैक्स अध्यक्ष अरविंद सिंह कुशवाहा के अलावे प्रखंड कृषि पदाधिकारी सह क्रय पदाधिकारी सुशील कुमार और सहायक कार्यपालक गगन कुमार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन