ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत, चार घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jul 2015 1:38 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : बक्सर-दिलदार नगर रेलखंड के गहमर स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक यात्री की मौत हो गयी और चार यात्री घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भेज दिया. […]
विज्ञापन
बक्सर : बक्सर-दिलदार नगर रेलखंड के गहमर स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक यात्री की मौत हो गयी और चार यात्री घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भेज दिया.
घटना उस समय घटी, जब पैसेंजर ट्रेन के शंट होने के कारण कुछ यात्राी पैदल ही गहमर स्टेशन की ओर बढ़ गये. इसी दौरान एक एक्सप्रेस ट्रेन तेज रफ्तार से गुजर रही थी. इसी बीच मो. जाहिद नामक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और चार अन्य यात्री घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










