रोजा में माफ होते हैं गुनाह
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Jul 2015 10:13 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर/डुमरांव : माह ए रमजान के रोजा के लिए बच्चे भी काफी खुश हैं. लोगों का कहना है कि रोजा रखने से अल्लाह पाक गुनाहों को माफ कर देते हैं.शुक्रवार को मुसलिम समुदाय के लोगों ने नगर के विभिन्न मसजिदों में जुमे की नमाज अदा की और अल्लाह से अपनी गुनाहों को माफ करने की […]
विज्ञापन
बक्सर/डुमरांव : माह ए रमजान के रोजा के लिए बच्चे भी काफी खुश हैं. लोगों का कहना है कि रोजा रखने से अल्लाह पाक गुनाहों को माफ कर देते हैं.शुक्रवार को मुसलिम समुदाय के लोगों ने नगर के विभिन्न मसजिदों में जुमे की नमाज अदा की और अल्लाह से अपनी गुनाहों को माफ करने की गुजारिश की.
नगर के बड़ी मसजिद, जामा मसजिद सहित अन्य मसजिदों में बारिश के बावजूद नमाजियों की तादाद बनी रही. रमजान में नमाज को लेकर बड़े, बुजुर्ग, युवा व बच्चों में उत्साह देखा गया. ईद को लेकर गोला रोड में सेवइयां, खजूर, बिस्कुट के अलावे फलों की दुकानें पूरी तरह सजी हैं. वहीं, महिलाएं भी खरीदारी के लिए दुकानों पर पहुंच रही हैं. बच्चे नये-नये कपड़े खरीद कर काफी उत्साहित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










