ePaper

डुमरांव में 16 प्रत्याशियों का होगा भाग्य का फैसला, 322021 मतदाता आज करेंगे मतदान

Updated at : 05 Nov 2025 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
डुमरांव में 16 प्रत्याशियों का होगा भाग्य का फैसला, 322021 मतदाता आज करेंगे मतदान

डुमरांव विधानसभा क्षेत्र संख्या-201 में चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

विज्ञापन

डुमरांव. डुमरांव विधानसभा क्षेत्र संख्या-201 में चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. चुनाव को लेकर सभी बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापार इंतजाम किया गया है. क्षेत्र की सामान्य प्रेक्षक एनए गुंडे ने मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग करें. उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए सभी आवश्यक एहतियात बरते गये हैं. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष निगरानी की व्यवस्था की है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटने पाएं. ‎प्रेक्षक एनए गुंडे ने बताया कि इस बार डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,22,024 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. ‎‎इनमें 1,70,690 पुरुष, 1,51,331 महिला मतदाता तथा तीन तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं. उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गयी है. उन्होंने कहा कि हर वोट की कीमत होती है और यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने युवाओं, महिलाओं और प्रथम बार वोट देने वाले मतदाताओं से विशेष रूप से अपील की कि वे मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और दूसरों को भी जागरूक करें. प्रेक्षक ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गयी है. प्रशासन का उद्देश्य है कि मतदान पूरी तरह भयमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाए. उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान से ही लोकतंत्र को मजबूती मिलती है और जनता की सच्ची भागीदारी सुनिश्चित होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन