शरारती तत्वों ने हमसफर एक्सप्रेस पर किया पथराव
Updated at : 20 Feb 2020 4:49 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : दानापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड से होकर गुजरने वाली हमसफर एक्सप्रेस पर मंगलवार की देर शाम शरारती तत्वों ने बक्सर-चौसा स्टेशन के बीच पथराव कर दिया, जिसमें एक एसी का कांच टूट गया. यात्रियों ने इसकी सूचना स्कॉर्ट पार्टी को दी. सूचना मिलते ही स्कॉर्ट पार्टी ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी. सूचना […]
विज्ञापन
बक्सर : दानापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड से होकर गुजरने वाली हमसफर एक्सप्रेस पर मंगलवार की देर शाम शरारती तत्वों ने बक्सर-चौसा स्टेशन के बीच पथराव कर दिया, जिसमें एक एसी का कांच टूट गया. यात्रियों ने इसकी सूचना स्कॉर्ट पार्टी को दी. सूचना मिलते ही स्कॉर्ट पार्टी ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी. सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवानों ने जांच करना शुरू कर दी.
बताया जाता है कि मधुपुर से चलकर आनंद विहार को जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस मंगलवार की देर शाम जैसे ही बक्सर स्टेशन से आगे बढ़ी. तभी शरारती तत्वों ने एसी बोगी पर पथराव कर दिया, जिसमें एक कांच टूट गया. वहीं ट्रेन पर पथराव होता देखकर यात्री सहम गये. किसी तरह यात्रियों ने सीट के नीचे छिपकर अपनी जान बचायी. इसके बाद यात्रियों ने इसकी सूचना स्कॉर्ट पार्टी को दी. सूचना मिलते ही स्कॉर्ट पार्टी ने इसकी सूचना कंट्रोल को दिया.
सूचना मिलते ही अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवान घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच किया. लेकिन जवानों को कुछ नहीं मिला. जवानों ने कई लोगों से पूछताछ भी किया, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया. आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट एसकेएस राठौर ने बताया कि शरारती तत्वों ने पथराव किया है. मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




