बक्सर में महिला की हत्या कर जलाने के मामले में फॉरेन्सिक टीम ने की घटनास्थल की जांच, डीआई बोले...

Updated at : 04 Dec 2019 2:25 PM (IST)
विज्ञापन
बक्सर में महिला की हत्या कर जलाने के मामले में फॉरेन्सिक टीम ने की घटनास्थल की जांच, डीआई बोले...

बक्सर : बक्सर जिले के के इटाढ़ी के कुकुरहा गांव के खेत में एक महिला का अधा जला हुआ शव मिलने के बाद बुधवार को फॉरेन्सिक साइंस लेबोरेटरी की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया. घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक ने कहा था कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि महिला को गोली […]

विज्ञापन

बक्सर : बक्सर जिले के के इटाढ़ी के कुकुरहा गांव के खेत में एक महिला का अधा जला हुआ शव मिलने के बाद बुधवार को फॉरेन्सिक साइंस लेबोरेटरी की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया. घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक ने कहा था कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि महिला को गोली मारी गयी और फिर शव को जलाया गया. वहीं, युवती से गैंग रेप की आशंका जतायी गयी है. इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले खुलासा हो पायेगा.

महिला की हत्या के बाद शव जलाने की घटना के संबंध में शाहाबाद प्रमंडल के डीआईजी राकेश राठी ने बुधवार को कहा कि हमने इलाके को सील कर दिया है. सभी लोगों से अपराध की जगह से दूर रहने का अनुरोध किया है, ताकि हम सबूत इकट्ठा कर सकें. महिला की पहचान चिह्नित करने के लिए फोरेंसिक टीम ने रात भर काम किया. बलात्कार की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

क्या है मामला?

बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना के कुकुरहा गांव के खेत में एक युवती का शव अधा जला हुआ मंगलवार की सुबह मिला था. महिला के सिर में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. साथ ही साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जला दिया. युवती के साथ गैंगरेप की भी आशंका जतायी जा रही है. घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है. युवती की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. जिलाधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया है कि अधजले शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है कि युवती के साथ गैंगरेप हुआ है या नहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन