बक्सर : इतिहास को नये तरीके से देखने की जरूरत: देवेंद्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Nov 2019 5:41 AM (IST)
विज्ञापन

रंगश्री के तत्वावधान में गंगा तट पर हुआ इतिहास सम्मेलन बक्सर : इतिहासकार देवेंद्र चौबे ने कहा कि इतिहास को नये सिरे से देखने की जरूरत है. अब तक जो इतिहास लिखा गया है, वह पढ़े-लिखे विद्वानों ने लिखा है. हमारी कोशिश है कि जनता के मन में जो जन समाज का इतिहास है, उसको […]
विज्ञापन
रंगश्री के तत्वावधान में गंगा तट पर हुआ इतिहास सम्मेलन
बक्सर : इतिहासकार देवेंद्र चौबे ने कहा कि इतिहास को नये सिरे से देखने की जरूरत है. अब तक जो इतिहास लिखा गया है, वह पढ़े-लिखे विद्वानों ने लिखा है.
हमारी कोशिश है कि जनता के मन में जो जन समाज का इतिहास है, उसको सामने लाया जाये. उन आंदोलनों और संघर्षों को जनता के नजरिये से देखा जाये, जिसे अब तक मुख्यधारा के इतिहासकार अपनी निगाह से देखते रहे हैं. वे गुरुवार को अहिरौली के गंगा तट पर रंगश्री इतिहास ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित सातवां सर्जनात्मक इतिहास सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे.
सम्मेलन की अध्यक्षता साहित्यकार कुमार नयन ने की़ उन्हाेंने ‘मेरा गांव, मेरा इतिहास’ विषय पर अपने विचार रखे़ नयन ने कहा कि हर गांव अपनी सभ्यता और संस्कृति है. उसका इतिहास जो प्राकृतिक और वैज्ञानिक तरीके से सभ्यता की गति के साथ विकसित हुई है. ऐसे गांवों के इतिहास को जानने की जरूरत है. मौके पर ‘इतिहास समाचार’ बुकलेट का लोकार्पण किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




