ePaper

पीएम मोदी और मनोज तिवारी को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक बक्सर का निकला, गिरफ्तार

Updated at : 24 Jun 2019 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी और मनोज तिवारी को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक बक्सर का निकला, गिरफ्तार

बक्सर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी को जान से मारने की धमकी देनेवाला युवक बक्सर का निकला. फिलहाल दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार डुमरांव का रहनेवाला विश्वजीत कुमार उर्फ गुड्डु काम की तलाश में दिल्ली गया था. बीते शुक्रवार को उसने इंटरनेट के माध्यम […]

विज्ञापन

बक्सर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी को जान से मारने की धमकी देनेवाला युवक बक्सर का निकला. फिलहाल दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार डुमरांव का रहनेवाला विश्वजीत कुमार उर्फ गुड्डु काम की तलाश में दिल्ली गया था. बीते शुक्रवार को उसने इंटरनेट के माध्यम से उत्तरी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी का नंबर निकाला और उनके मोबाइल पर उन्हें और पीएम नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी भरा मैसेज भेज दिया.

रविवार को सांसद मनोज तिवारी ने यह मैसेज पढ़ा और तुरत इसकी सूचना अधिकारियों को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने नंबर को सर्विलांस पर रखा और उसे दिल्ली के ही महिपालपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. दिल्ली पुलिस उसकी कुंडली खंगालने के लिए बक्सर पुलिस से संपर्क किया है. पुलिस कप्तान उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. अभी तक की पूछताछ में उसने दिल्ली पुलिस को बताया है कि मशहूर होने के लिए उसने ऐसा किया है. हालांकि, सच्चाई का पता लगाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन