ePaper

पूर्व के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प, दर्जन भर जख्मी

Updated at : 22 May 2019 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प, दर्जन भर जख्मी

डुमरांव : कोरानसराय थाना क्षेत्र के बसगीतिया गांव में मंगलवार को पूर्व के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हिंसक झड़प हुई, जिसमें करीब दोनों पक्षों के दर्जन भर लोग जख्मी हो गये. जख्मियों को तत्काल डुमरांव के अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. गंभीर स्थिति को देख श्रीराम गोंड […]

विज्ञापन

डुमरांव : कोरानसराय थाना क्षेत्र के बसगीतिया गांव में मंगलवार को पूर्व के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हिंसक झड़प हुई, जिसमें करीब दोनों पक्षों के दर्जन भर लोग जख्मी हो गये. जख्मियों को तत्काल डुमरांव के अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया.

गंभीर स्थिति को देख श्रीराम गोंड व अयोध्या गोंड को बक्सर रेफर कर दिया गया. अन्य जख्मियों में एक पक्ष के बच्चा गोंड, जगदंबा गोंड, डब्लू गोंड, दशरथ गोंड तो दूसरे पक्ष के राजेश गोंड, अयोध्या गोंड, विश्वनाथ गोंड आदि शामिल हैं. दोनों पक्षों ने कोरानसराय पुलिस को आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है.
इस घटना के बाद दोनों पक्षो के बीच तनाव का माहौल बन गया है. बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से ही विवाद चल रहा था. मंगलवार को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लड़की से छेड़खानी का आरोप लगा रहा था, जिसको लेकर मंगलवार को दोनों पक्ष आमने-सामने हो गये और एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया. कोरानसराय पुलिस ने बताया कि पुलिस को दोनों पक्षों से आवेदन मिला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन