मवेशी को बचाने में गयी दो लोगों की जान
Updated at : 14 May 2019 6:12 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरांव : सोमवार की सड़क हादसे में दोनों युवकों की मौत के बाद दोनों गांव सिमरी के खड़हाटाड़ और कृष्णाब्रह्म के कठार गांव में मातम पसर गया है. दोनों मृतकों के परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है, दोनों युवक आपस में ममेरा भाई थे और अपने पिता के बुआ की बेटी […]
विज्ञापन
डुमरांव : सोमवार की सड़क हादसे में दोनों युवकों की मौत के बाद दोनों गांव सिमरी के खड़हाटाड़ और कृष्णाब्रह्म के कठार गांव में मातम पसर गया है. दोनों मृतकों के परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है, दोनों युवक आपस में ममेरा भाई थे और अपने पिता के बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने गये थे.
ग्रामीणों के अनुसार बताया जाता है कि मवेशी को बचाने में युवकों की बाइक भी असंतुिलत हो गयी थी. इसी दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी. दोनों युवक जेसीबी के चालक बताये जाते है.
सिमरी के खड़हाटाड़ गांव निवासी मृतक गोपाल की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व बक्सर में हुई थी. मृतक ने तीन रोज पहले अपने बेटे प्रियांशु का पहला जन्मदिन मनाया था. दो भाइयों में बड़ा गोपाल जेसीबी का चालक था. इसकी मौत की खबर जैसे ही पत्नी सुनंदा को मिली.
वह दहाड़ मारकर गिर पड़ी. परिजनों ने किसी तरह ढांढ़स बंधाया. सुनंदा को क्या पता था कि शादी के दूसरे बसंत से पहले ही पति का साथ हमेशा के लिए छूट जायेगा. वह रोते-बिलखते कहती है कि अब मासूम किसके सहारे अपने जीवन की कहानी लिख पायेगा.
मृतक की मां सावित्री भी बेटे के मौत के बाद बेसुध पड़ी थी. कलेजे के टुकड़े का शव देखते ही उसके आंखों के आंसू नहीं थम रहे थे. पिता का बुढ़ापे की लाठी बना था. बेटे के मौत के बाद भी वह परिजनों को ढांढ़स बंधाने में जुटे थे. मृतक का शव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम पसर गया. कृष्णाब्रह्म के कठार गांव निवासी लालचंद यादव की मौत की खबर पाकर पूरा गांव गमगीन था. मृतक छह भाइयों के बीच का था और वह काफी होनहार व कमाऊ पुत्र था.
हेलमेट रहता तो बच जाती जान
बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था. दुर्घटना के बाद तीनों युवकों को गंभीर चोट सिर में लगी थी. अगर हेलमेट रहती तो दोनों युवकों की जान बच सकती थी. ग्रामीणों ने बताया कि सिर में गंभीर चोट लगने से खून का रिसाव ज्यादा हुआ, जिस वजह से दोनों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




