हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से लूट, छापेमारी जारी

Updated at : 03 Dec 2018 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से लूट, छापेमारी जारी

बक्सर : बिहार के बक्सर ने एक बार फिर प्रशासन को चुनौती देते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने हथियार के बल पर एसबीआई सीएसपी से लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये. वहीं, दिनदहाड़े अपराधियों के इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है. घटना जिला के […]

विज्ञापन

बक्सर : बिहार के बक्सर ने एक बार फिर प्रशासन को चुनौती देते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने हथियार के बल पर एसबीआई सीएसपी से लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये. वहीं, दिनदहाड़े अपराधियों के इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है. घटना जिला के इटाढ़ी मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत खतीबा-बिझौरा के समीप एसबीआई सीएसपी संचालक से अपराधियों ने हथियार के बल पर साठ हजार रुपये समेत मोबाइल, लैपटॉप लूट लिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भागने में सफल रहे. घटना की सूचना मिलते ही इटाढ़ी थाना की पुलिस इलाके को सील कर छापेमारी शुरू कर दिया.

बताया जा रहा है कि चौसा के रहने वाले सत्येंद्र तिवारी कुकुढ़ा गांव में एसबीआई बैंक का सीएसपी संचालक का काम करते है. सोमवार की सुबह करीब दस बजे वे शहर के गोलंबर से साठ हजार रुपये और लैपटॉप लेकर अपने दुकान पर जा रहे थे. इसी बीच इटाढ़ी से कुछ अपराधी उनके पीछे लग गये. जैसे ही सत्येंद्र तिवारी खतीबा से आगे बढ़े तभी उनकी बाइक रिजर्व में लग गयी. इसके बाद सत्येंद्र तिवारी ने बाइक रोककर बाइक की तेल ठीक करने लगे. तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी आये और हथियार दिखाकर साठ हजार रुपये, लैपटॉप, मोबाइल समेत कई कागजात लूट लिया. इसके बाद अपराधी भागने लगे. अपराधियों को भागता देख सत्येंद्र तिवारी चिल्लाने लगे. सत्येंद्र तिवारी को चिल्लाता देखा लोग अपराधियों के पीछे दौड़ने लगे, लेकिन अपराधी भागने में सफल रहे. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना इटाढ़ी थाना की पुलिस को दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन