ePaper

घर में बुलाकर पांच वर्षीया बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, चीखने की आवाज सुनकर कमरे में आयी बहन तो...

Updated at : 14 Sep 2018 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
घर में बुलाकर पांच वर्षीया बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, चीखने की आवाज सुनकर कमरे में आयी बहन तो...

बक्सर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीया बच्ची के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया है. वहीं, पुलिस ने इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया है. पीड़िता की मां के बयान पर चार लोगों के खिलाफ महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने मामला दर्ज करते […]

विज्ञापन

बक्सर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीया बच्ची के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया है. वहीं, पुलिस ने इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया है. पीड़िता की मां के बयान पर चार लोगों के खिलाफ महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गयी है. साथ ही बच्ची को जांच के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है.

पीड़िता की मां ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि 11 सितंबर को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी. इसी बीच पड़ोस का रहनेवाला गणेश गोंड ने गोली देने के लिए घर में बुलाया और उसके साथ रेप करने लगा. इसी बीच बच्ची चिल्लाने लगी. बच्ची की आवाज सुन कर गणेश की बहन कमरे में गयी तो देखा कि गणेश एक बच्ची के साथ गलत काम कर रहा है. अपनी बहन को देखते ही गणेश बच्ची को छोड़कर भाग गया. किसी तरह बच्ची अपने घर पहुंची.

बच्ची को रोता देख मां ने बच्ची से पूछताछ की तो बच्ची ने सारी बातें बतायी. मां ने देखा कि बच्ची के शरीर से खून बह रहा है. उन्होंने इसकी सूचना अपने पड़ोसी को दी. बच्ची के पिता जब घर लौट कर आये तो बच्ची की मां ने सारी बातें बतायी. इसके बाद पिता ने इसकी सूचना आरोपित गणेश के पिता गिरधारी गोंड को दी. सूचना मिलने के बाद गिरधारी गोंड आग बबूला हो गया. उसने अपने पुत्र रिशु और रघुनंद गोंड के साथ मिल कर पीड़िता के पिता की पिटाई कर दी. किसी तरह से पीड़िता के पिता वहां से भाग कर अपनी जान बचायी. इसके बाद पीड़िता की मां ने इसकी सूचना महिला थाने की पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. वहीं पीड़िता की मां के बयान पर गणेश गोंड समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मामला दर्ज होते ही पुलिस ने मुख्य आरोपित गणेश गोंड को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, पुलिस उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि से इंकार कर रही है. एसपी राकेश कुमार ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की सूचना मिली है. कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन