दो कारों से 111 किलो गांजा बरामद

बक्सर/नावानगर : ओडिसा से बक्सर से लाये जा रहे एक क्विंटल 11 केजी गांजे की बड़ी खेप को बक्सर पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस को यह बड़ी कामयाबी जिले के नावानगर थाना क्षेत्र के केसठ बस स्टैंड के समीप से शुक्रवार की देर रात्रि मिली. कुल 47 पैकेट में बंधे बरामद गांजे की कीमत […]
बक्सर/नावानगर : ओडिसा से बक्सर से लाये जा रहे एक क्विंटल 11 केजी गांजे की बड़ी खेप को बक्सर पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस को यह बड़ी कामयाबी जिले के नावानगर थाना क्षेत्र के केसठ बस स्टैंड के समीप से शुक्रवार की देर रात्रि मिली. कुल 47 पैकेट में बंधे बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 15 लाख रुपये बतायी जा रही है. पूरे गांजे को सैंट्रो व सूजुकी कारों में रखकर लाया जा रहा था. गांजा बरामदगी के दौरान दोनों कार के चालक मौके से फरार होने में सफल रहे.
पुलिस दोनों चालकों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने में जुटी है. नावानगर थानाध्यक्ष जुनैद आलम ने बताया कि शुक्रवार की देर रात्रि वह पुलिस टीम के साथ सामान्य गश्ती पर थे. इसी दौरान थाना क्षेत्र के केसठ बस स्टैंड के समीप संदेहास्पद स्थिति में देखा गया. पुलिस की टीम जब कार के समीप पहुंची तो दोनों कार के चालक मौके से भागने लगे. स्थानीय लोग व पुलिस की टीम मौके से भाग रहे दोनों चालकों की पकड़ने के लिए काफी दूर तक पीछा किया.हालांकि तब तक दोनों अंधेरे का लाभ उठाते हुए भागने में सफल हो गये.पुलिस ने जब कार की
तलाशी ली तो अंदर से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया.गांजे के साथ बरामद दोनों कार झारखंड से निबंधित है. हालिया अनुसंधान में यह बातें सामने आयी है कि जब्त सैंट्रो कार चोरी की है. कार से संबंधित जांच की जा रही है.थानाध्यक्ष ने बताया कि इस कार्रवाई में स्थानीय लोगों का अहम योगदान रहा है. स्थानीय लोगों का साथ अगर पुलिस को नहीं मिलता तो कार्रवाई पूरी नहीं होती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




