रोहतास जिले के बिक्रमगंज में चल रहा है इलाज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2018 5:15 AM
बक्सर/नावानगर : थाना क्षेत्र के नावानगर गांव में भूमि विवाद में एक युवक ने अपने ही पट्टीदार की एक महिला को गोली मार दिया. वहीं गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गये और जख्मी पीड़िता को इलाज के लिए रोहतास जिले के बिक्रमगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराये. जख्मी महिला […]
बक्सर/नावानगर : थाना क्षेत्र के नावानगर गांव में भूमि विवाद में एक युवक ने अपने ही पट्टीदार की एक महिला को गोली मार दिया. वहीं गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गये और जख्मी पीड़िता को इलाज के लिए रोहतास जिले के बिक्रमगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराये. जख्मी महिला नावानगर की रहनीवाली रीता देवी बतायी जाती है. बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात करीब नौ बजे नावानगर में रीता देवी अपनी जमीन का कागजात लेकर उपमुखिया के घर जा रही थी. इसी बीच जैसे ही रीता देवी घर की गली में निकली थी कि उसी के गांव के रहनेवाले कल्लू चौरसिया का पुत्र अंकित चौरसिया ने रीता देवी को गोली मार दी और वहां से अपने घर भाग गया. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गये.
थानीय लोगों ने इसकी सूचना नावानगर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने जख्मी महिला रीता देवी को इलाज के लिए नावानगर पीएचसी में भर्ती कराया. वहीं रीता देवी के परिजनों ने उसे इलाज के लिए रोहतास जिले के बिक्रमगंज में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला का इलाज चल रहा है. महिला को पेट में गोली लगी है. जख्मी महिला रीता देवी की स्थिति ठीक बतायी जा रही है. पुलिस ने इस मामले में जख्मी रीता देवी के पुत्र दीपांकर चौरसिया और उसके देवर राजू चौरसिया को हिरासत में पूछताछ की. जख्मी महिला रीता देवी ने पुलिस को बताया कि वह जमीन का कागज लेकर उपमुखिया के घर जा रही थी. तभी कल्लू चौरसिया के बेटे ने पीछे से गोली मार दी. इसके बाद वह अपने घर भाग गया. पुलिस जख्मी महिला के बयान पर अंकित चौरसिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. साथ ही उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी. नावानगर थानाध्यक्ष जुनैद आलम ने बताया कि महिला को किस कारण गोली मारी गयी है. इसका पता नहीं चल पाया है. गांव के लोग बता रहे हैं कि रीता देवी को भूमि विवाद में गोली मारी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










