मैजिक के धक्के से रेलवे फाटक टूटा, परिचालन रहा बाधित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jul 2018 12:05 AM
बक्सर. दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक में एक मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें गेट का पाइप टूट गया. वहीं धक्का मारने के बाद मैजिक चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा. गेट का पाइप टूटने से क्रॉसिंग के फाटक को बंद करने में परेशानी होने लगी. फाटक […]
बक्सर. दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक में एक मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें गेट का पाइप टूट गया. वहीं धक्का मारने के बाद मैजिक चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा. गेट का पाइप टूटने से क्रॉसिंग के फाटक को बंद करने में परेशानी होने लगी. फाटक को ठीक करने में रेलवे कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी.
इसके बाद करीब एक घंटे के बाद परिचालन को सुचारु रूप से चालू किया गया. बताया जाता है कि शनिवार की शाम करीब पांच बजे ट्रेनों के आगमन की सूचना पर गेटमैन फाटक बंद कर रहा था. तभी बगेन की तरफ से ब्रह्मपुर की तरफ जा रही एक अनियंत्रित मैजिक ने गेट में जोरदार टक्कर मार दी. धक्का मारने के बाद मैजिक चालक वाहन लेकर भाग गया. गेटमैन ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी. वहीं सूचना मिलते ही ट्रेनों को जहां तहां खड़ा करना पड़ा. इसके लिए रेलवे ने क्रॉसिंग पर मानव बल को लगाया और करीब एक घंटे के बाद फाटक को पूरी तरह से ठीक किया गया. साथ ही परिचालन को सुचारु रूप से चालू किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










