बक्सर में एक लाख पौधे लगाने का अभियान शुरू, इजरी गांव से पर्यावरण संरक्षण की मुहिम का आगाज

Author Manish mishra|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

photo पौधारोपण करते लोग | Prabhat Khabar Network

पर्यावरण संरक्षण के लिए बक्सर के इजरी गांव में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया. साबित खिदमत फाउंडेशन और ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस ने एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है. ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने 'एक व्यक्ति-एक पौधा' का संकल्प लिया.

विज्ञापन

Tree Plantation Campaign Buxar : पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से बक्सर के इजरी गांव में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया. साबित खिदमत फाउंडेशन (एसकेएफ) एवं ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस (एचआरएसजे) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. अभियान के दौरान संस्थाओं ने आगामी एक वर्ष में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य घोषित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Buxar News : जरी गांव में चला पौधारोपण अभियान

विज्ञापन. इजरी गांव में आयोजित पौधारोपण अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए. कार्यक्रम में शामिल लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया. अभियान में ग्रामीणों के साथ युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की.

जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए पौधारोपण पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए. उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.

एक वर्ष में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

साबित खिदमत फाउंडेशन (एसकेएफ) और ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस (एचआरएसजे) के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था ने अगले एक वर्ष में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इस अभियान को सफल बनाने के लिए आम लोगों से भी सहयोग और सहभागिता की अपील की गई.

'एक व्यक्ति-एक पौधा' का लिया संकल्प

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने "एक व्यक्ति-एक पौधा" का संकल्प लिया और समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया. इस अवसर पर डॉ. दिलशाद आलम, राहुल कुमार, मंजेश यादव, रितिक कुमार, सोनू वर्मा, मनु कुमार, शमशाद सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन