अपहृत किशोर की हत्या के बाद आक्रोशित हुए लोग

Updated at : 12 Jun 2018 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
अपहृत किशोर की हत्या के बाद आक्रोशित हुए लोग

एसपी की तबादले की मांग पर अड़े रहे ग्रामीण बक्सर : किशोर शशांक का शव आने में देरी और एसपी राकेश कुमार के तबादले को लेकर सिमरी दुधिपट्टी के ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह एनएच 84 पुराना भोजपुर के पास जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ समेत कई थानों की पुलिस […]

विज्ञापन

एसपी की तबादले की मांग पर अड़े रहे ग्रामीण

बक्सर : किशोर शशांक का शव आने में देरी और एसपी राकेश कुमार के तबादले को लेकर सिमरी दुधिपट्टी के ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह एनएच 84 पुराना भोजपुर के पास जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने में जुट गयी. रविवार की देर शाम अपहृत किशोर शशांक की हत्या कर शव को यूपी के गाजीपुर जिले में फेंका हुआ मिला था. शव मिलने की सूचना पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान किये. सड़क जाम में शामिल मृतक की दोनों बहनें शिवांगी व अंकिता ने पुलिस से न्याय की मांग की. वहीं दुधिपट्टी के ग्रामीण शव को देरी से लाने पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ
आक्रोशित थे और एसपी राकेश कुमार के तबादले की मांग कर रहे थे. एनएच 84 करीब तीन घंटे तक जाम रहा, जिससे पुराना भोजपुर के समीप वाहनों की लंबी लाइन लग गयी. घटनास्थल पर डुमरांव एसडीपीओ पहुंचे और मामले को शांत करने में जुट गये. परिजनों की मांगों पर अमल करने की बात एसडीपीओ केके सिंह ने कहीं तब जाकर जाम हटा.
पीड़ित परिजनों की मांग : परिजनों की मांग थी कि अपहरण और हत्या में शामिल अपराधियों को 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया जाये. मामले को गंभीरता से नहीं लेनेवाले सिमरी थानाध्यक्ष को तत्काल निलंबित किया जाये. घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाये. साथ ही अपराधियों को पकड़कर उनके खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाया जाये. डुमरांव एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. कुछ लोगों को इस मामले में चिह्नित भी किया गया है. साथ ही यूपी पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी की जा रही है.
मामा के घर आया था शशांक : यूपी के बलिया जिले के रहनेवाले रिंकू राय का पुत्र शशांक अपनी मां के साथ सिमरी थाने के दुधिपट्टी के रहनेवाले अपने मामा श्रीभगवान राय के घर पांच जून को आया था. शशांक आठ जून को अपने घर के बाहर खेल रहा था, जहां से वह गायब हो गया. घटना की सूचना मिलते ही एसपी राकेश कुमार मौके पर पहुंचे थे और मामले की जांच में जुट गये. वहीं शनिवार के दिन पुलिस ने पूरे गांव में खोजी कुत्ता से गांव की जांच करायी थी लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.
…तो क्या फिरौती की बात आती तो और एक्टिव होती बक्सर पुलिस : दिल को हिला देनेवाली इस घटना के बाद लोग यह सोचने को विवश हैं कि क्या फिरौती की बात सामने आती तो बक्सर पुलिस सतर्क हो जाती. पुलिस बार-बार अपहृत किशोर के पिता से फिरौती आने की बात पूछ रही थी. लोगों का कहना है कि फिरौती की बात सामने नहीं आने पर पुलिस भी शांत थी. वारदात को एक प्लान के तहत अंजाम दिया गया. शशांक को उसके जाननेवालों ने अगवा किया. पुलिस सक्रिय नहीं हो इसके लिए फिरौती नहीं मांगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन