यात्री बस पलटी, बाल-बाल बचे लोग

इटाढ़ी : बक्सर-दिनारा मुख्य मार्ग पर यात्री बस अनियंत्रित हो पलट गयी. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बस में सवार करीब आधा दर्जन लोग मामूली रूप से जख्मी हो गये हैं. दुर्घटना में जख्मी लोगों ने अपना उपचार प्राइवेट नर्सिंग होम में करा अपने-अपने गंतव्य स्थान की ओर […]
इटाढ़ी : बक्सर-दिनारा मुख्य मार्ग पर यात्री बस अनियंत्रित हो पलट गयी. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बस में सवार करीब आधा दर्जन लोग मामूली रूप से जख्मी हो गये हैं. दुर्घटना में जख्मी लोगों ने अपना उपचार प्राइवेट नर्सिंग होम में करा अपने-अपने गंतव्य स्थान की ओर चले गये. घटना को लेकर बताया जाता है कि गुरुवार की शाम प्रकाश बस दिनारा से यात्रियों को लेकर बक्सर आ रही थी कि मुख्य मार्ग पर कोंच गांव के समीप कीचड़ युक्त पानी के कारण बस अनियंत्रित हो गयी. हालांकि संयोग अच्छा रहा कि बस को एक पेड़ का सहारा मिल गया नहीं तो इस घटना में कई यात्रियों को अपनी जान भी गंवानी पड़ सकती थी. घटना के बाद बसचालक फरार बताया जाता है. घटना की जानकारी मिलते ही इटाढ़ी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच यात्री बस को अपने कब्जे में ले लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




