बक्सर : कमरे में लटकता मिला नाबालिग लड़की का शव

घटना की रात घर में सब कुछ था सामान्य मां की साड़ी से फंदे में झूलती मिली पुत्री बक्सर/इटाढ़ी :घर की छत पर मां-बाप के साथ सो रही नाबालिग बेटी की लाश रविवार की सुबह कमरे में फंदे से झूलता मिला. घटना की जानकारी के बाद पूरे घर में कोहराम मच गया. परिवार का कोई […]
घटना की रात घर में सब कुछ था सामान्य
मां की साड़ी से फंदे में झूलती मिली पुत्री
बक्सर/इटाढ़ी :घर की छत पर मां-बाप के साथ सो रही नाबालिग बेटी की लाश रविवार की सुबह कमरे में फंदे से झूलता मिला. घटना की जानकारी के बाद पूरे घर में कोहराम मच गया.
परिवार का कोई भी सदस्य इस संबंध में कुछ बताने को तैयार नहीं था. घटना जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के इटाढ़ी गांव में शनिवार की मध्य रात्रि में घटी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव निवासी मुन्ना प्रसाद केसरी की 16 वर्षीया पुत्री राधा कुमारी शनिवार की रात भोजन कर छत पर अपने मां-बाप के साथ सोने चली गयी. सोने से पूर्व उसने अपने मम्मी-पापा का पैर भी दबाया.
पापा के सिर पर तेल से मालिश भी की. मृतका के पिता ने बताया कि रविवार की सुबह जब वह जागे तो उन्होंने अपनी पुत्री को पास में नहीं पाया. छत से नीचे उतर कर उसके कमरे की ओर गये, जहां उसका कमरा अंदर से बंद था. बाहर से आवाज लगाने पर जब कोई आवाज नहीं आयी तो उन्होंने रोशनदान से अंदर झांका तो उनके होश उड़ गये.
बेटी का शव कमरे की छत से झूल रहा था. अन्य रिश्तेदारों की मदद से कमरे में लगे दरवाजे को तोड़ कर शव को नीचे उतारा गया. मृतका के पिता का कहना है कि इसी वर्ष फरवरी माह में उन्होंने अपनी बड़ी पुत्री की शादी की थी. सोचा था कि राधा के बालिग होने के बाद इसकी शादी भी करेंगे. पिता ने बताया कि पुत्री का शव उसकी मां की साड़ी से फंदे में फंसा था.
हत्या या आत्महत्या पर चुप्पी साधे हैं घरवाले : मृतका के घरवाले इस घटना को हत्या या आत्महत्या कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं. उधर संबंधित थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला पूरी तरह से स्पष्ट हो पायेगा. सदर अस्पताल में मृतका के पिता ने बताया कि वह इस मामले में कुछ भी नहीं कह सकते. पिता ने जोर देकर कहा कि उसकी बेटी खुदकुशी नहीं कर सकती है.
इस घटना में जरूर कोई बात है, जो वह समझ नहीं पा रहे हैं. वहीं परिवार के दूसरे रिश्तेदार भी कुछ कहने की स्थिति में नहीं थे. कमरे से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं किया गया है. इटाढ़ी थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है.अनुसंधान में धाराएं बदली जा सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




